Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को रक्षाबंधन 2023 से मिलेंगे स्मार्टफोन:— नमस्कार दोस्तों, आज हर कोई अपने आप को इंटरनेट की सहायता से हर समय अपडेट करने की कोशिश करता हैं। बहुत सारे लोगो के पास आधुनिक संचार के साधन होने के कारण वे अपने आप जानकारियां और खबरों से परिचित करवा लेते हैं। लेकिन ऐसे कई लोग है जो इन संचार साधनों को उपयोग में नही ले सकते हैं। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ्री मोबाइल के नाम से एक योजना बनाई है जिसमे महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल दिया जाएगा। समाज मे पुरुषों के पास तकनीकी सुविधा है लेकिन महिलाए इससे वंचित है इसलिए सरकार ने महिलाओ के नाम से यह योजना शुरू की हैं। महिलाओ को मोबाइल देने से उन्हें समाज की विभिन्न जानकारियां, सरकारी योजनाए और कई सारी बातों का पता लगाने में आसानी होगी। इसके लिए सरकारे निरंतर प्रयास कर रही हैं। राजस्थान सरकार द्वारा रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 को इसका शुभारंभ किया जाएगा।
Rajsthan Free Mobile Yojna kya hai:– आज के इस डिजिटल के युग मे भी महिलाओ को विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती हैं। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के बजट में घोषणा की 1.35 करोड़ महिलाओ को मोबाइल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही साथ तीन साल तक फ्री इंटरनेट और कालिंग की सुविधा भी दी जा रही हैं। इसका लाभ केवल परिवारो की महिला मुखिया को ही मिलेगा।
Rajsthan Free Mobile Yojna के लिए पात्रता
- उसके पास जन आधार कार्ड होना चाहिए
- महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए
- महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए
- उसके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
Rajsthan Free Mobile Yojna के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- चिरंजीवी कार्ड
- जन आधार कार्ड
Rajsthan Free Mobile Yojna के लाभ
- मोबाइल के साथ सिम कार्ड भी फ्री हैं
- इसके लिए कोई भी भुगतान नही करना होगा
- इसमे राजस्थान के उपयोगी सरकारी एप्प डाऊनलोड होंगे
- मोबाइल की स्टोरेज क्षमता 32 GB हैं और स्क्रीन 5 इंच की हैं
- इसमे हर महीने 5 GB डेटा और कालिंग की सुविधा दी जा रही है
- मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओ के एप्प शामिल होंगे
- मोबाइल में होस्पोट, ब्लूटूथ, मेमोरी, वाई फाई, ड्यूल सिम आदि सुविधा होंगी
Rajsthan Free Mobile Yojna में नाम कैसे चेक करें
अपना नाम चेक करना है तो आप स्वयं चेक कर सकते हैं इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित हैं
- सबसे पहले आपको चिरंजीवी योजना की वेबसाइट पर जाना होगा
- होम पेज पर आपको “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे” पर क्लिक करें
- यहाँ जन आधार कार्ड नंबर डालकर क्लिक करे
- अगर महिला का नाम है तो आपको यहाँ एलिजिबिलिटी स्टेटस में दिखेगा,
- अगर नही दिखता है तो नाम नही हैं
Rajsthan Free Mobile Yojna का वितरण
इस योजना के मोबाइल ग्राम पंचायत में कैम्प लगा कर 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के दिन बाटने शुरू होंगे।इसमे महिलाओ को मोबाइल वितरण और अन्य जानकारी देने के लिए चार चार महिलाओ का एक समूह तैयार किया जाएगा। महिला इस मोबाइल को बेच नही सकती हैं और नही सिम कार्ड को चेंज नही कर सकती है। महिलाओ को मोबाइल बाटने के साथ साथ उनको विभिन्न प्रकार के सरकारी योजनाओं और अन्य जानकारियो को बताकर उनको साक्षर किया जाएगा, Rajasthan Free Mobile Yojana 2023
अगर आपको हमारी POST अच्छी लगी है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और इसमें कुछ भी कमी है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताए