Rajasthan Weather Update:— राजस्थान में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है. कहीं तेज़ धूप है तो कहीं बारिश हो रही है. एक तरफ दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच रहा है तो दूसरी तरफ रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास है. दिन और रात के तापमान में 20 से 22 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। मौसम विभाग के मुताबिक होली तक मौसम ऐसा ही रहेगा. होली के बाद भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा.
चार जिलों में बारिश, चार जिलों में भीषण गर्मी
प्रदेश के चार जिलों में बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से कुछ बदलाव हुए हैं। टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है. उधर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालोर और डूंगरपुर में दिन में तेज गर्मी रही। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि जालौर का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हिमांशु शर्मा के मुताबिक 27 मार्च के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
दिन का तापमान 38 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया।
प्रदेश में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है. दिन के समय सूर्य तेज चमकता है और गर्मी अपनी तीव्रता दिखाती है, जबकि रात में उत्तरी दिशाओं से चलने वाली हवाओं के कारण ठंड का एहसास होता है। दिन और रात के तापमान में 20 से 25 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। मंगलवार को रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो जालोर में भी तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं अलवर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अंता बारां में 10.8 डिग्री सेल्सियस और करौली में 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान यहां पढ़ें
- बाड़मेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस
- जालौर में 37.2 डिग्री सेल्सियस
- फलोदी में 36.2 डिग्री सेल्सियस
- जैसलमेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस
- डूंगरपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस
- सिरोही में 34.8 डिग्री सेल्सियस
- बीकानेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस
- अंता बारां में 34.6 डिग्री सेल्सियस
- भीलवाड़ा में 34.3 डिग्री सेल्सियस
- कोटा में 34.3 डिग्री सेल्सियस
- अजमेर में 34.2 डिग्री सेल्सियस
- फतेहपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस
- डबोक में 33.6 डिग्री सेल्सियस
- माउंट आबू में 33.5 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़ में 32.9 डिग्री सेल्सियस
- जयपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस
- चूरू में 32.6 डिग्री सेल्सियस
- करौली में 32.6 डिग्री सेल्सियस
- श्रीगंगानगर में 32.5 डिग्री सेल्सियस
- पिलानी में 32.3 डिग्री सेल्सियस
- सीकर में 32.0 डिग्री सेल्सियस
- अलवर में 32.0 डिग्री सेल्सियस
- धौलपुर में 31.3 डिग्री सेल्सियस
- भरतपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस
- संगरिया में 30.5 डिग्री सेल्सियस
Important Links |
||||||||
Join WhatsApp Group Now | ||||||||
Join Telegram Channel Now | ||||||||
Latest Education News Update |
||||||||
Latest Jobs Update | ||||||||
Latest Exams Syllabus | ||||||||
Latest Admit Card | ||||||||
Latest Results | ||||||||
Latest Sarkari Yojana |