Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024:— राजस्थान सरकार ने लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना शुरू की है। सरकार के मुताबिक राज्य में लड़कियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच लाने और उनके स्वास्थ्य एवं शिक्षा स्तर में सुधार लाने के लिए यह योजना शुरू की गई है. इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपये तक की सहायता प्रदान करेगी। आज हम आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे इसलिए आप इसे शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024 Short Details
योजना का नाम | मुख्यमंत्री राज्यश्री योजना |
राज्य | राजस्थान |
शुरू किया गया | राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा |
लाभार्थी | राजस्थान में जन्म लेने वाली बालिकाएं |
उद्देश्य | बालिकाओं को प्रोत्साहित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
हेल्पलाइन नंबर | 18001806127 |
मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है?
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत, राजस्थान सरकार राज्य में बेटी के जन्म से लेकर उसकी 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई तक लगभग 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। लाभार्थी को किस्त के रूप में सहायता मिल सकेगी। इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की स्थायी बेटियों को ही मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस योजना के माध्यम से उन लड़कियों को लाभ मिलेगा जिनका जन्म वर्ष 2016 के बाद हुआ है।
यह भी पड़ें…
- Rajasthan Palanhar Yojana 2024 : आपके बच्चे को 15,000 रुपये मिलेंगे, पूरी जानकारी यहाँ!
- SBI Pashupalan Loan Yojana 2024 : SBI की पशुपालन योजना 2024 क्या है योजना और कैसे करना है आवेदन
- PM Vishwakarma Yojana Silai Machine Form Apply : पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सिलाई मशीन हेतु महिलाओं को ₹15000 मिलेंगे आवेदन करें
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य
सरकार लगातार बेटियों के लिए कई योजनाएं लाती रही है। उस योजना का कोई न कोई उद्देश्य जरूर होता है. इसी प्रकार राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राजश्री योजना शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य राज्य के अंदर लड़कियों के जन्म के प्रति सकारात्मक भावना पैदा करना है और साथ ही लड़कियों का समग्र विकास करना भी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। सरकार का उद्देश्य लड़कियों के पालन-पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में लैंगिक भेदभाव को रोकना और उनकी शिक्षा के प्रति समाज में उत्साह पैदा करना है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभ
इस योजना के द्वारा सरकार बालिकाओं या उनके माता – पिता को कुल 50 हजार रुपए देगी। जो की अलग-अलग किस्तों में होगी—
- इसमें सबसे पहले बेटी के जन्म होने पर उसके माता-पिता के खाते में 2500 रुपये की धनराशि भेजी जाएगी.
- जब कन्या 1 वर्ष की हो जायेगी तो 2500 रूपये दिये जायेंगे।
- जब कोई बालिका सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में प्रवेश करेगी तो 4000 रुपये दिये जायेंगे।
- जब कोई बालिका किसी भी सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश करेगी तो उसे 5000 रुपये की राशि दी जाएगी।
- जब कोई लड़की किसी भी सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में प्रवेश करेगी तो उसे 11,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
- जब कोई बालिका किसी भी सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा में प्रवेश करेगी तो उसे 25,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना की विशेषताएं
- शिक्षा में प्रोत्साहन :- इस योजना से बालिकाओं के शिक्षा में प्रोत्साहन मिलेगा। मिलने वाली राशि से वह अपनी आगे की पढ़ाई कर पाएगी और अपने परिवार का नाम रौशन करेंगी।
- लैंगिक समानता:- इस योजना के द्वारा लोग अपनी बेटी को बेटों के बराबर सुविधा दे पाएंगे। कई लोग ऐसे होते हैं जो बेटी पर खर्च नही करना चाहते हैं। जिससे लैंगिक समानता में बढ़ावा मिलेगा।
- महिला सशक्तिकरण :- इस योजना से बालिकाओं का विकास हो पाएगा और वह भी वह अपने रुचि के अनुसार निर्णय ले पाएगी जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
- बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाना :- इस योजना से लोग अपने बालिकाओं पर बालक जैसे सुविधा देंगे। माता पिता कई बार अपने बालिकाओं पर ध्यान नहीं देते जिसके वजह से उनकी मौत हो जाती है। इस योजना से समाज में एक जागरूकता अभियान फैलेगी और उसके विकास पर ध्यान दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए पात्रता
- जिन लड़कियों का जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद हुआ है, वे इस योजना के लिए पात्र होंगी। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लड़कियों को मिलेगा जिनके माता-पिता के पास आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड है।
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासियों को ही मिलेगा। पहली किस्त का लाभ लेने के लिए सरकार और राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा प्रसव के लिए अधिकृत निजी संस्थानों में जन्म होना जरूरी है.
- लड़कियों को दूसरी और तीसरी किस्त का लाभ तभी मिलेगा जब उसके पास पहली किस्त का लाभ होगा। ऐसी लड़कियाँ इस योजना के लिए पात्र होंगी और राज्य सरकार द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई करेंगी।
जरूरी दस्तावेज
यदि इस योजना का लाभ लेने के लिए ये जरुरी दस्तावेज होने चाहिए :-
- फोन नंबर!
- आधार कार्ड!
- ईमेल आईडी!
- भामाशाह कार्ड!
- निवास प्रमाण पत्र!
- मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड!
- बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र!
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट!
- माता-पिता के बैंक अकाउंट!
- विद्यालय में प्रवेश का प्रमाण पत्र!
- दो संतानों संबंधित स्व घोषणा पत्र!
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना अधिकारिक वेबसाइट
राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए एक अधिकारिक वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट पर आप इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान के जन सूचना पोर्टल, जहां सभी योजनाओं की के बारे में जानकारी मिलती है।
हेल्पलाइन नंबर
यदि आप किसी योजना के बारे में कोई जानकारी लेना चाहते हैं। उसके लिए हमने हेल्पलाइन नंबर दे रखा है, जहां से आप जानकारी ले सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 10:00 बजे से लेकर के शाम को 6:00 बजे तक जारी रहता है।
- 18001806127
Important Links |
||||||||
Join WhatsApp Group Now | ||||||||
Join Telegram Channel Now | ||||||||
Latest Education News Update |
||||||||
Latest Jobs Update | ||||||||
Latest Exams Syllabus | ||||||||
Latest Admit Card | ||||||||
Latest Results | ||||||||
Latest Sarkari Yojana |